ठाकुरगंज में आरटीपीएस काउंटर पर लग रही है आवेदकों की भीड़, निष्पादन में देरी

कुर्लीकोट : ठाकुरगंज में लागातर आरटीपीएस काउंटर पर चल रहे आवेदन को लेकर भीड़ उमड़ रही है. प्रखंड और अंचल कार्यालय से प्रमाण पत्र बनाने का कार्य चल रहा है. जबकि सुविधा और सुरक्षा के नाम पर सब शून्य है. नवम्बर माह में निवास प्रमाण पत्र को लेकर 3403, आय प्रमाण पत्र 359 और जाति […]
कुर्लीकोट : ठाकुरगंज में लागातर आरटीपीएस काउंटर पर चल रहे आवेदन को लेकर भीड़ उमड़ रही है. प्रखंड और अंचल कार्यालय से प्रमाण पत्र बनाने का कार्य चल रहा है. जबकि सुविधा और सुरक्षा के नाम पर सब शून्य है. नवम्बर माह में निवास प्रमाण पत्र को लेकर 3403, आय प्रमाण पत्र 359 और जाति प्रमाण पत्र 158 आवेदन पड़े.
जिसमें निष्पादित प्रमाण पत्रों में निवास 3282,आय 356 और जाति 180 है. जबकि, राशन कार्ड को लेकर 572 आवेदन किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के लिए राशन कार्ड और पेंशन का आवेदन काउंटर पर और अंचल कार्यालय के लिए आय, जाति, निवासी, एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) ओर म्यूटेशन (दाखिल खारिज)आवेदन किए जा रहे हैं. अंचल सह प्रखंड को लेकर कुल तीन हैं. जबकि, खिड़की काउंटर मात्र दो ही है. यही कारण है कि एक ही जगह अधिक भीड़ जमा रहती हैं.
जबकि, कुल कर्मी 04 हैं. एक पद रिक्त है.आईटी सहायक के रूप में मनीष कुमार कार्यरत हैं तो कार्यपालक सहायक के पद पर सरफराज आलम, नीतू कुमारी, प्रीतम कुमार कार्यरत कर्मी है. अतिरिक्त में नीतू कुमारी है जो 60 आवेदन से अधिक पड़ने पर को लेकर कार्य निष्पादन के लिए बहाल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




