बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पोषमयुक्त भोजन आवश्यक

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखुआ डाली में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

विज्ञापन

सखुआडाली विद्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखुआ डाली में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही और विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला. इस दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया. साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषणयुक्त भोजन आवश्यक है तथा ऐसे कार्यक्रम जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं. मध्यान्ह भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी पंचदेव प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है. इस मौके पर संकुल संचालक गमक लाल शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य सुरजा मुर्मू, वीएसएस की सचिव मालोती हेमब्रम, प्रधान शिक्षिका गौरी देवी, वरीय शिक्षिका सुषमा मौर्या, सहायक शिक्षिका वर्षा, रसोइया दुर्गा बेसरा और निर्मला मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रखने की बात कही.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन