फाड़ाबाड़ी गांव में अगलगी, चार घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के फाड़ाबाड़ी गांव (वार्ड संख्या छह) में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अचानक लगी भीषण आग ने चार परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया

विज्ञापन

-देर रात की घटना, दमकल आने से पहले लोगों ने आग पर पाया काबू पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के फाड़ाबाड़ी गांव (वार्ड संख्या छह) में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अचानक लगी भीषण आग ने चार परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते चार टीन के घर जलकर राख हो गए. ग्रामीणों के शोर-शराबे के बीच लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी. इस अग्निकांड में खैरुद्दीन के दो गाय और तीन बकरियां जल गयी. उनकी पत्नी निखत परवीन ने बताया कि आग में उनके घर में रखा धान और चावल जल गया. वहीं अंसारुल हक का एक कमरा और रसोईघर जल गया. उन्होंने बताया कि घर में रखा 50 हजार रुपये नकद, जिसे उन्होंने किसी जरूरी काम के लिए बैंक से निकाला था, वह भी आग में जलकर खत्म हो गया. इसके अलावा मो. रबुल का एक कमरा, करीब एक क्विंटल अनाज और पांच हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए. सूचना पर दमकल के पहुंचने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था. ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. अर्राबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. वहीं रायपुर के पूर्व मुखिया शब्बीर आलम ने बताया कि मामले की जानकारी पोठिया बीडीओ को दे दी गई है. छत्तरगाछ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर संजय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जले हुए मवेशियों और नुकसान का आकलन किया, ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जा सके. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब हैं और मवेशियों पर ही उनका जीवन निर्भर था. वहीं ऐसे में जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन