विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
चौथम. पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर स्थित बहियार में मकई खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार महिला ठुठी मोहनपुर निवासी लक्ष्मी साह की पत्नी रेणु देवी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि एसआइ अंतिमा कुमारी के नेतृत्व में ठूठी मोहनपुर में छापेमारी की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि55 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर शराब को खपाने की तैयारी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




