खगड़िया के चार बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय मंच पर बिखेरेंगे अपनी मेधा
Updated at : 12 Jan 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया के चार बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय मंच पर बिखेरेंगे अपनी मेधा
विज्ञापन
कोलकाता में आयोजित 53वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के छात्र करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
परबत्ता. खगड़िया जिले के लिए यह गौरव का क्षण है. 53वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जिले के चार होनहार विद्यार्थियों का चयन किया गया है. ये प्रतिभाशाली छात्र 13 से 16 जनवरी तक बीआईटीएम, कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रदर्शनी में अपने नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट्स को देश के सामने प्रस्तुत करेंगे. सोमवार को सभी चयनित छात्र-छात्राएं वंदे भारत ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हो गए.इन विद्यार्थियों ने जिले का नाम किया रोशन
राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनित विद्यार्थियों में एसआरएचएस तेमथा, परबत्ता के अभिजीत आदर्श, यू.एच.एस. सनहौली, खगड़िया की रोशनी कुमारी, जेआरएचएस सलारपुर, परबत्ता के राघव कुमार और प्लस टू हाई स्कूल कनहैयाचक, परबत्ता की कुमकुम कुमारी शामिल हैं. इन सभी के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सन्हौली के अमित कुमार रंजन भी रवाना हुए हैं.नवाचारी प्रोजेक्ट्स पर टिकी हैं सबकी निगाहें
अभिजीत आदर्श का स्मार्ट गैस सपोर्ट प्रोजेक्ट गैस के सुरक्षित परिवहन और उपयोग पर आधारित है, जो दुर्घटना की स्थिति में अलर्ट देने के साथ-साथ गैस की खपत और बचत की जानकारी भी देता है. राघव कुमार का हरित गृह चारा संरक्षक यंत्र पशु चारे को सुरक्षित रखने के अलावा फल और सब्जियों के संरक्षण में भी काफी प्रभावी है. कुमकुम कुमारी ने सौर ऊर्जा आधारित ऑटोमेटिक सेंड शिफ्ट तैयार किया है, जो निर्माण कार्यों में मजदूरों की मेहनत को कम कर समय और पैसे की बचत करेगा. रोशनी कुमारी का एंटी ग्रेविटी स्ट्रक्चर कम जमीन में बहुउद्देशीय उपयोग की आधुनिक वैज्ञानिक अवधारणा को प्रस्तुत करता है.जिले में हर्ष का माहौल
इन चारों छात्रों के शानदार चयन से न केवल उनके संबंधित विद्यालयों में बल्कि पूरे जिले के शैक्षणिक गलियारों में खुशी की लहर है. जिला शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों ने बच्चों की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया है. यह सफलता जिले की वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




