महेशखूंट में पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौत, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पति शिवाकांत सिंह ने पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

खगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया. घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. बुधवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पतला गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी शिवाकांत सिंह ने 36 वर्षीय पत्नी चुन्नी देवी को गोली मारकर हत्या कर दिया. डीएसपी ने बताया कि चुन्नी देवी रात्रि 11.30 बजे घर में सोए हुयी थी. इसी दौरान पति शिवाकांत सिंह ने पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. बताया कि मृतका की पुत्री के आवेदन पर हत्यारोपित के विरूद्ध महेशखूंट थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर लिया गया. बताया कि घटना में संलिप्त आरोपित शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रशिक्षु एसआई प्रमोद कुमार, प्रशिक्षु एसआई पूजा भारती, प्रशिक्षु एसआई उमेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन