लड़कियां जब शिक्षित होती है तो आने वाली पीढ़ी होती सशक्त

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय संसारपुर में सखी वार्ता का आयोजन किया गया. सखी वार्ता में बाल विवाह, स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास की चर्चा की गयी. बालिकाओं को बताया गया कि लड़कियां जब शिक्षित होती है तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है. हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें. इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ, बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार. सरकार द्वारा चलायी गयी सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर सेवा विधिक प्राधिकार के वकील अरुण शंकर डालसा, महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी जिला परियोजना प्रबंधक लैंगिक विशेषज्ञ एवं परामर्शी, शिक्षक सहित 115 किशोरी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन