डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म एवं पैनल रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

खगड़िया. सोनपुर-बरौनी व बरौनी-कटिहार रेलखंड का सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण किया. साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान रेल परिचालन की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया. डीआरएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिए. साथ ही प्लेटफॉर्म एवं पैनल रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीआरएम ने खगड़िया स्टेशन पर बने रहे संयुक्त क्रू लॉबी, फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय एवं पार्सल कार्यालय का निरीक्षण कर यात्रियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा. डीआरएम ने स्वच्छता, सुव्यवस्था व यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इसके अलावे उमेश नगर स्टेशन का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर खान अफिजूर रहमान व मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन