ePaper

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी

Updated at : 12 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी

विज्ञापन

समाहरणालय में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मंथन

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, भव्य व गरिमामय समारोह के आयोजन पर दिया जोर

खगड़िया. आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. सोमवार को समाहरणालय के मुख्य सभागार में तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के तमाम आला अधिकारियों ने शिरकत की, जहां राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई.

विभिन्न बिंदुओं पर हुई गहन चर्चा

बैठक के दौरान ध्वजारोहण, झांकी प्रदर्शन और महादलित टोलों में झंडोत्तोलन जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा शहर में स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्राथमिक उपचार की उपलब्धता और अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए. समारोह स्थल पर लाउडस्पीकर की समुचित व्यवस्था, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को टास्क सौंपा गया.

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर विशेष बल

प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन पूरी गरिमा के साथ किया जाए. सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. अधिकारियों ने आमजनों की सुरक्षा, सुविधा और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया. बैठक के समापन पर अधिकारियों से अपील की गई कि गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय गौरव और उत्साह के साथ मनाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मी अपनी आवंटित जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें. बैठक में जिला स्तरीय सभी विभाग के प्रधान व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन