डाक महामेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित

डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी ग्रामीण स्तर पर स्पेशल कैंप लगाकर लगाकर किया जा रहा है.
खगड़िया. मुख्य डाकघर प्रांगण में सोमवार को डाक महामेला का आयोजन किया गया. महामेला का उद्घाटन बेगूसराय की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की. डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने डाक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा डिजिटल इंडिया के दौर में डाक विभाग भी अपनी सभी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करा रही है. इस कार्य में ग्रामीण स्तर पर सभी शाखा डाकघरों को कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है. अब, ग्रामीणों को घर बैठे खाता खुलवाने, ग्रामीण डाक जीवन बीमा करवाने के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है. सभी शाखा डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधाएं ग्रामीणों को मिल रही है. इस कार्य में विभाग के सभी शाखा डाकपाल पूर्व की अपेक्षा अत्यधिक सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं. डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी ग्रामीण स्तर पर स्पेशल कैंप लगाकर लगाकर किया जा रहा है. डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाकपाल रिंकू कुमारी, घनश्याम, अशोक कुमार, अविनाश कुमार, चतुरानंद पाठक, रोहित कुमार आदि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं दूसरी तरफ निर्धारित लक्ष्यों को पूरा नहीं करने वाले कर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए सुधरने को कहा. कहा कार्यशैली में बदलाव लाएं वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें. डाक महामेला में कई समस्याओं का डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने ऑन स्पॉट समाधान किया. पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा बदलते दौर में डाक विभाग भी अपने आपको अपग्रेड कर लिया. जिसका लाभ उपभोक्ताओं को निरंतर मिल रहा है. डाक महामेला में उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी सहायक डाक अधीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार, डाक निरीक्षक पंकज कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार ने दिया. मौके पर उप डाकपाल मिहिर कुमार झा, डाक अधिदर्शक रविन्द्र कुमार, मुनि लाल साह, महबूब अली कैसर, अंकित कुमार, सिकंदर कुमार, विजय कुमार सिंह, साधना ठाकुर, रिंकू कुमारी, अशोक कुमार तथा संजय ठाकुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




