जदयू के सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 6000 नये सदस्य बने
Updated at : 12 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन

जदयू के सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 6000 नये सदस्य बने
विज्ञापन
लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम. प्रदेश महासचिव उमेश सिंह के नेतृत्व में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह
परबत्ता. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर परबत्ता प्रखंड में पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से परवान चढ़ रहा है. सौढ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू प्रदेश महासचिव (व्यवसाय एवं उद्योग) उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक लगभग 6000 लोगों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की है.13 हजार नये सदस्य जोड़ने का है लक्ष्य
सदस्यता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें कुल 13,000 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का महत्वपूर्ण लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि जिस गति से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उसे देखते हुए इस लक्ष्य को समय से पूर्व ही हासिल कर लिया जाएगा.बूथ स्तर पर सक्रिय हुए कार्यकर्ता
उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आम लोग, विशेषकर युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में स्वेच्छा से पार्टी का दामन थाम रहे हैं. अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जदयू की विचारधारा से अवगत करा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




