ट्रेन की चपेट मं आने से दो किशोर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों द्वारा दोनों शव को दफना दिया गया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुंगेर जाने वाली सवारी गाड़ी चपेट में आया था दोनों किशोर महेशखूंट. थाना क्षेत्र के काजीचक रेलवे ढाला से पश्चिम सनोखर धार के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दो किशोर की ट्रेन से कट जाने के कारण मौत् हो गयी. लोगों ने बताया कि दोनों किशोर छोटी झिकटिया का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलते स्थानीय रेल पुलिस घटना स्थल पहुंचे. पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों किशोर का शव परिजन उठाकर चला गया. बताया जाता है कि परिजनों द्वारा दोनों शव को दफना दिया गया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जीआरपी द्वारा स्थानीय थाना को मामले की जांच करने के लिए कहा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा शव की तलाश की जा रही है. घटना पोल संख्या 105/ 3106 के बीच घटी है. लोगों ने बताया कि मुंगेर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से दो किशोर कट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




