ePaper

सुबह होते ही सताने लगता है धूप का तल्ख तेवर

Updated at : 15 Jun 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

र्मी चरम पर पहुंच गयी है. स्थिति यह है कि सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ ही धूप के तल्ख तेवर अपना एहसास कराने लगता है

विज्ञापन

गोगरी. गर्मी चरम पर पहुंच गयी है. स्थिति यह है कि सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ ही धूप के तल्ख तेवर अपना एहसास कराने लगता है. मानसून गिरने में अभी भी एक सप्ताह का समय है. इधर शनिवार सुबह 6:00 बजे ही धूप की तल्खी लोगों को सता रही थी. जो दिन चढ़ने के साथ हर घंटे बढ़ती गयी. इस दौरान पुरवा हवा भी शरीर को झुलसा रही थी. शनिवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक बताया गया है. इसकी वजह से गर्मी से लोग बेहाल थे. पुरवा हवा चलने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान का एहसास हो रहा है. वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त था. प्रचंड धूप के कारण दिन में लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं. हालांकि मजदूर वर्ग के लोग धूप में काम में जुटे हुए थे, लेकिन रोज कमाने खाने वाले मजदूरों के बड़े वर्ग ने अपने कार्य का टाइम टेबल बदल दिया है. जबकि शेष लोग अब भी पूर्व निर्धारित समय पर ही मजदूरी कर रहे हैं. इधर व्यवसायिक प्रतिष्ठान के समय भी अब बदलने लगे हैं लोग सुबह के बाद देर शाम तक दुकानें खोले रखने को मजबूर हैं. दिन में धूप व गर्मी के कारण खरीदारों का अभाव है. जरूरतमंद लोग गर्मी कम होने पर ही घर से निकल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन