चोरी के समान मनरेगा के जर्जर शौचालय से बरामद
संशोधित: चोरी के समान मनरेगा के जर्जर शौचालय से बरामद
अलौली. चोरी के समान मनरेगा के जर्जर शौचालय से पुलिस ने बरामद किया है. बताया जाता है कि बीते शुक्रवार की रात एक नाबालिग चोर गैरेज में समान चोरी कर रहा था. गैरेज मालिक ने चोर को रंगे हाथ पकडकर लिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की पूछताछ के बाद चोर ने स्वीकार किया कि चोरी के समान मनरेगा के जर्जर शौचालय में छिपाकर रखा है. शनिवार को पीएचसी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हेल्थ प्रशिक्षक के साथ पुलिस जर्जर शौचालय पहुंचे. यहां चोरी के समान बरामद किया गया. बताया जाता है कि बीते कुछ दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हेल्थ प्रशिक्षक के आवास से भी चोरी की गयी थी. जिसका समान भी बरामद किया गया. चोर ने स्वीकार किया कि वह मनरेगा ऑफिस के पीछे जर्जर शौचालय में चोरी की गयी समान छिपाकर रखते हैं. इधर, स्थानीय समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दक्षिणी भाग में सीसीटीवी नहीं रहने के कारण चोर फायदा उठाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










