सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ धर्मेंद्र को उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवा के लिए मिला सम्मान
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सम्मानित किया है.
विज्ञापन
फरवरी 2026 में सर्वाधिक ओपीडी के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिया प्रशस्ति पत्र
खगड़िया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सम्मानित किया है. डॉ धर्मेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अत्यंत हर्ष हो रहा है कि फरवरी 2026 माह में आपने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवा-भाव के माध्यम से सर्वाधिक ओपीडी परामर्श प्रदान किया है. रोगियों की बढ़ती संख्या के बीच जिन संवेदनशीलता, समर्पण और दक्षता के साथ आपने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी है. वास्तव में प्रशंसनीय है. कहा कि उल्लेखनीय कार्य में न केवल व्यक्तिगत पेशेवर दायित्व के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. बल्कि संस्थान की समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है. मरीजों के प्रति आपकी सहज उपलब्धता, चिकित्सकीय परामर्श की गुणवत्ता तथा समयबद्धता सेवा में संस्थान की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊंचा किया है. आपके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं. कहा कि आशा है कि भविष्य में भी इसी ऊर्जा, निष्ठा एवं समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. सम्मानित किये जाने पर चिकित्सकों व कर्मियों ने डॉ धर्मेंद्र कुमार बधाई दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










