9.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये राजस्व कर्मी

जब तक मांगे पूरी नहीं होगी. तब तक हड़ताल जारी रहेगा

राजस्व कर्मियों को 28 सौ रुपये ग्रेड के लागू करने की मांग राजस्व कर्मियों को कार्य स्थल पर मिले सुरक्षा, गारंटी ले प्रशासन खगड़िया. बिहार राज्य राजस्व एवं भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोपगुट से जुड़े राजस्व कर्मियों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दिया. मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा है. गुरुवार को संघ से जुड़े राजस्व कर्मियों ने बैठक कर मांगों से संबंधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया. संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी. तब तक हड़ताल जारी रहेगा. वहीं संघ के सचिव मिथलेश कुमार ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों के वेतन विसंगति को दूर कर राजस्व कर्मचारी को ग्रेट के 28 सौ रुपये किया जाय. उन्होंने कहा कि सभी राजस्व कर्मचारियों का यथाशीघ्र सेवा संपुष्ट किया जाय. वहीं कोषाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी सुनिश्चित किया जाय. राजस्व कर्मचारियों को क्षेत्र भ्रमण के लिए दो पहिया वाहन के लिए ईंधन की व्यवस्था दिया जाय. राजस्व कर्मचारियों के रिक्त पदों पर प्रोन्नति के लिए 18 वर्ष के सेवा अवधि को समाप्त किया जाय. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला सचिव मिथलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार, चौथम प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी कुमार, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश दास, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार के अलावे पवन कुमार, रजनी कुमारी, अभिषेक, निशांत, तरुण, कर्मवीर, नीतेश, आनंद, सन्नी, कृष्णनंदन, अजय, विजय, सुनील, अजीत, रत्नेश, कृष्णकांत, साबिर अंसारी, गुड्डू आदि कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel