चौथम में रागी (मड़ुआ) रोपाई का डेमो, अधिकारियों ने किसानों के साथ खेत में उतरकर दिया श्री अन्न की खेती का संदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो- रोपाई करते | Prabhat Khabar Network

चौथम प्रखंड में कृषि विभाग ने रागी (मड़ुआ) रोपाई का प्रदर्शन आयोजित किया. अधिकारियों और किसानों ने मिलकर खेत में रोपाई कर श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दिया. यह पारंपरिक मोटे अनाज जलवायु परिवर्तन में भी बेहतर उत्पादन देते हैं.

विज्ञापन

Khagaria News: चौथम (खगड़िया). प्रखंड में कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को रागी (मड़ुआ) रोपाई का प्रत्यक्षण (डेमो) आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक मोटे अनाजों की खेती के प्रति जागरूक करना तथा जैविक एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना था. इस अवसर पर अधिकारियों और किसानों ने मिलकर खेत में रागी की रोपाई की.

अधिकारियों ने किसानों के साथ की रोपाई

रोपाई कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश कुमार, बीडब्ल्यूओ नितेश कुमार सिंह, कृषि समन्वयक राहुल कुमार, एटीएम श्रेया चौधरी, एटीएम पिंकेश कुमार, किसान सलाहकार पंकज मणि, किसान अभय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख सह सीपीआई नेता प्रभाकर प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कृषि कर्मी शामिल हुए.

श्री अन्न की खेती को बताया लाभकारी

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में मोटे अनाजों की खेती किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकती है. कम पानी और कम लागत में बेहतर उत्पादन देने वाले श्री अन्न किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पोषण सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

रागी, बाजरा और कोदो की खेती पर दिया जोर

प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस प्रत्यक्षण का उद्देश्य किसानों को रागी (मड़ुआ), बाजरा, कोदो और चीना जैसे मोटे अनाजों की खेती के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि ये फसलें पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देती हैं.

जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

महेश कुमार ने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि श्री अन्न की बढ़ती मांग भविष्य में किसानों के लिए बेहतर आर्थिक अवसर भी उपलब्ध करायेगी.

किसानों ने दिखाई रुचि

Khagaria News: कार्यक्रम के दौरान किसानों ने रागी की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की और भविष्य में इसकी खेती का दायरा बढ़ाने की इच्छा जताई. कृषि विभाग ने किसानों को हर संभव तकनीकी सहयोग देने का आश्वासन भी दिया.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


विज्ञापन
Dhiraj Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन