बेलदौर के मक्का व्यवसायी के घर में लूटपाट, 69 बोरी मक्का, गेहूं और नकदी लूट ले गए हथियारबंद बदमाश

Updated:
विज्ञापन

बेलदौर थाना | Prabhat Khabar Network

Crime News : बेलदौर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने मक्का व्यवसायी अमित कुमार के घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बदमाश 69 बोरी मक्का, तीन बोरी गेहूं और 14 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए. विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

विज्ञापन

Crime News : बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन वार्ड संख्या चार में गुरुवार की रात हथियारों से लैस करीब एक दर्जन बदमाशों ने मक्का व्यवसायी अमित कुमार के घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे थे. बदमाश घर से 69 बोरी मक्का, तीन बोरी गेहूं और 14 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए. घटना के दौरान अपराधियों ने पूरे घर में घंटों तक उत्पात मचाया और फिर आराम से फरार हो गए.

विरोध करने पर पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित अमित कुमार, जो भिखारी भगत के पुत्र हैं और मक्का खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते हैं, ने बेलदौर थाना में दिए आवेदन में बताया कि जब उन्होंने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर थ्रीनट और पिस्टल तान दी. साथ ही गोली मार देने की धमकी देकर उन्हें चुप रहने को मजबूर कर दिया. भय के कारण परिवार के सदस्य भी कुछ नहीं कर सके.

चार आरोपितों की हुई पहचान

व्यवसायी ने प्राथमिकी में बताया है कि वह चार लोगों की पहचान कर सके हैं. इनमें महद्दीपुर बासा कुर्बन निवासी बसंत कुमार, पवन कुमार, प्रभु सिंह और प्रभु सिंह की पत्नी शामिल हैं. जबकि अन्य आठ लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद व्यवसायी और उनका परिवार सदमे में है. वहीं स्थानीय व्यापारियों में भी भय का माहौल व्याप्त है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की. बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि डायल 112 की रिपोर्ट और पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर चार नामजद और आठ अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सभी आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन