महेशखूंट में दो बाइक की टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, रेलवे फाटक के पास हुआ दर्दनाक हादसा
फोटो- -घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़. | Prabhat Khabar Network
पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप महेशखूंट में दो बाइक की टक्कर में एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब किशोर अपने घर लौट रहा था।
Khagaria Road Accident: महेशखूंट (खगड़िया). महेशखूंट बाजार से गौछारी जाने के दौरान पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को दो बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई. सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा
मृतक की पहचान गौछारी पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी गोकुल चौरसिया के 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह बाइक से महेशखूंट बाजार से अपने घर गौछारी लौट रहा था. पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप फाटक पार करने के दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी.
गटर से टकराने पर हुई मौत
टक्कर लगते ही दिलखुश कुमार अनियंत्रित होकर रेलवे गटर से जा टकराया. हादसे में उसके भाई रूपेश कुमार भी घायल हो गए. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दिलखुश की मौत हो चुकी थी.
रेल पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना ग्रामीणों ने रेल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष रमेश कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.
परिवार में मचा कोहराम
Khagaria Road Accident: हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पंचायत के सरपंच परमानंद चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.
ये भी पढ़ें: गोगरी में फर्जी अंकपत्र के सहारे शिक्षक बनने का आरोप, निगरानी ब्यूरो ने दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










