मानसी पुलिस और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई, 33 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बलहा मोड़ एस एच 95 पर 33 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानसी थाना क्षेत्र में पुलिस और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई ने 33 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप जब्त की है. इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

विज्ञापन

Khagaria Ganja Seizure: मानसी (खगड़िया). मानसी थाना क्षेत्र के बलहा मोड़ स्थित एसएच-95 के समीप डीआईयू और मानसी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 33 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है तथा पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर चली कार्रवाई

पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि हरदिया गांव की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ लोग गांजा लेकर मानसी की ओर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर डीआईयू और मानसी थाना पुलिस ने बलहा मोड़ पर संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

चार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में एकनिया गांव निवासी स्व. खलठु यादव के पुत्र विकास पासवान, विद्यानंद यादव के पुत्र नंदन कुमार, चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी किरण यादव के पुत्र सहिंदर यादव तथा टीका रामपुर गांव निवासी शंभू यादव के पुत्र प्रिंस कुमार शामिल हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी. मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

Khagaria Ganja Seizure: मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी गांजा तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन