मानसी में 33 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, डीआईयू और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानसी थाना क्षेत्र में डीआईयू और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

Khagaria Ganja Smuggling: मानसी (खगड़िया). मानसी थाना क्षेत्र के बलहा मोड़ एसएच-95 के समीप डीआईयू एवं मानसी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात डीआईयू टीम और मानसी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदिया गांव की ओर से दो बाइक पर सवार कुछ लोग गांजा लेकर मानसी की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही बलहा मोड़ पर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.

तलाशी में बरामद हुआ 33 किलो गांजा

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली. जांच में कुल 33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने मौके से चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

चार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एकनिया गांव निवासी स्वर्गीय खलठु यादव के पुत्र विकास पासवान, विद्यानंद यादव के पुत्र नंदन कुमार, चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी किरण यादव के पुत्र सहिंदर यादव तथा टीका रामपुर निवासी शंभू यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में पहुंचाया जाना था. मामले में तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है.

सभी आरोपित भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Khagaria Ganja Smuggling: मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चारों गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है. सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: गोगरी में फर्जी अंकपत्र के सहारे शिक्षक बनने का आरोप, निगरानी ब्यूरो ने दर्ज कराई प्राथमिकी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन