बिना सूचना 10 मिनट से अधिक बिजली कटौती पर होगी कार्रवाई, गोगरी एसडीएम ने बिजली अधिकारियों को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी व बिजली एसडीओ और जेई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोगरी एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिना पूर्व सूचना के 10 मिनट से अधिक बिजली कटौती न करने का सख्त निर्देश दिया है। लो-वोल्टेज और पेड़ों की टहनियों से होने वाली बाधाओं पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

Khagaria Power Review: गोगरी (खगड़िया). अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को गोगरी अनुमंडल कार्यालय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) एवं बिजली विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करना था.

विज्ञापन

बिना सूचना बिजली कटौती पर सख्त निर्देश

बैठक के दौरान एसडीएम संजय कुमार ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को निर्देश दिया कि बिना पूर्व सूचना के 10 मिनट से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती की स्थिति में संबंधित जेई और जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

लो-वोल्टेज और कटौती की शिकायतों पर जताई चिंता

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र से लगातार लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने इसे गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आम लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रभावी समाधान निकालना होगा.

पेड़ों की टहनियां बनीं बड़ी बाधा

बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा पेड़ और बांस की टहनियां हैं. बिजली तारों से टहनियों के संपर्क में आने पर फॉल्ट हो जाता है, जिससे आपूर्ति बाधित होती है और फॉल्ट खोजने में समय लगता है. इस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि समयबद्ध अभियान चलाकर बिजली लाइनों के आसपास की टहनियों की छंटाई कराई जाए, ताकि फॉल्ट की घटनाएं कम हों.

उपभोक्ताओं से की अपील

एसडीएम संजय कुमार ने लोगों से अपील की कि बिजली कटने पर सबसे पहले संबंधित जेई या विभागीय कर्मियों से संपर्क करें. यदि समस्या का समाधान नहीं होता या सही जानकारी नहीं दी जाती है तो इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

Khagaria Power Review: बैठक में सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार विजेता, गोगरी के जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, परबत्ता के जेई विजय कुमार, बेलदौर के जेई भागीरथ झा सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन