प्रधानाध्यापक ने की रंगदारी मांगने की शिकायत

दिव्यांग शिक्षक श्री अली ने पुलिस को बताया कि वह बौरना प्राथमिक कन्या मकतब में प्रधानाध्यापक हैं
महेशखूंट. गोगरी थाना क्षेत्र के बौरना गांव निवासी मुनीष चौधरी के शिक्षक पुत्र कैसर अली ने थाना में आवेदन देकर रंगदारी मांगने की शिकायत किया है. दिव्यांग शिक्षक श्री अली ने पुलिस को बताया कि वह बौरना प्राथमिक कन्या मकतब में प्रधानाध्यापक हैं. मुझे तीन अगस्त को 9:30 बजे दिन में विद्यालय के पठन-पाठन का काम कराने में व्यस्त था. तभी गांव के स्व. इलियास के पुत्र मो. फैयाज व पुत्र सुफियान एवं फरहान मकतब पहुंचकर गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा. तीनों लोगों द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




