भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, स्काॅर्पियो जब्त

Updated:
विज्ञापन

तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा चौढली जमींदारी बांध सह पथ से सटे मुरघटी दियारा में गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. जानकारी मिलते ही इस धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है है. पुलिस ने शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त कर लिया, लेकिन तस्कर फरार होने में सफल रहा. रविवार को इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बेलदौर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब लदी झारखंड नंबर की एक स्काॅर्पियो जब्त किया है. हालांकि शराब तस्कर भगाने में सफल रहा. इन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात गुप्त सूचना पर बेलदौर थाना के एसआई मो आलमगीर के नेतृत्व में पुलिस ने बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा जमींदारी बांध मुरघटी दियारा में छापेमारी की थी, जिसमें पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त की तो तलाशी के दौरान 46 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ. तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. इन्होंने बताया कि उक्त मामले में जब्त की गई उक्त स्कॉर्पियो नंबर जेएच 15 जे 1052 के मालिक के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन