जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियन का किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियन का किया गया स्वागत

उपविजेता रही बालिका टीम में पसराहा की प्रीति कुमारी और नेहा कुमारी शामिल थी

विज्ञापन

खगड़िया. महाराष्ट्र में आयोजित जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में बिहार की बालक टीम विजेता और बालिका टीम उपविजेता रही. बिहार बालक टीम में खगड़िया के पांच खिलाड़ी बेलदौर के ऋषभ, महेशखूंट के अंकित कुमार, चौथम के आर्यन कुमार, झिकटिया के सुशांत कुमार और रामचंद्रपुर के मधुकर कुमार ने भाग लिया था. उपविजेता रही बालिका टीम में पसराहा की प्रीति कुमारी और नेहा कुमारी शामिल थी. विजेता और उपविजेता रहे बिहार टीम के खिलाड़ियोंं के साथ लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार, रोशन कुमार, रेफरी रौशन कुमार, कोच हर्ष कुमार के साथ अनिरुद्ध कुमार का जिला लगोरी संघ के मुख्य संरक्षक डॉ विवेकानंद द्वारा भव्य स्वागत शहीद प्रभुनारायण अस्पताल, परमानंदपुर में किया गया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल चंद्र घोष एवं भजन गायक मालिक यादव, जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष ई धर्मेंद्र कुमार एवं सचिव दीपक कुमार, मोहित किशन, योगेश, सोनी कुमारी और पुष्पांजलि कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन