बच्चा चोर के अफवाह का शिकार हो रहे मजदूर व निसहाय

बच्चा चोर के अफवाह का शिकार हो रहे मजदूर व निसहाय
बेलदौर. थाना क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर का अफवाह चर्चा का विषय बना हुआ है, गुरुवार को भी पिरनगरा में ग्रामीणों ने एक मूकबधिर को बच्चा चोर के अफवाह में पिटाई कर दी. वही सूचना पर पहुंची टोल फ्री नंबर 112 पुलिस उक्त स्थल पहुंचकर घायलावस्था में उक्त मूकबधिर को ग्रामीणों के कब्जे से सकुशल छुड़ाकर थाने लायी. पुलिस पूछताछ में उक्त बच्चा चोरी के आरोपित मूकबधिर युवक ने जैसे तैसे वीरपुर के पटेरवा थाना क्षेत्र में घर होने की जानकारी दी. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पीड़ित घर से गुजरात कमाने के लिए जा रहा था. रास्ता भटक जाने के कारण पिरनगरा पहुंच गया था. वही बच्चे चोर कहकर ग्रामीण मारपीट करने लगा. ग्रामीणों ने बच्चे चोर कहकर टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को सूचना दी थी. हालांकि पीड़ित अपना नाम नहीं बता पाया. वही गत दो दिन पूर्व भी बच्चा चोर के अफवाह में मारपीट के शिकार तीन मजदूर घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर पहुंचे थे. सूचना पर लोगों की भीड़ सीएचसी परिसर में उमड़ पड़ी थी. पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर घायलावस्था में तीनों से पूछताछ की, तो पहचान राजस्थान के डिडवाना थाना क्षेत्र के डिडवाना जिला अंतर्गत हमीद कालोनी निवासी हुसैन खां के पुत्र मौजू खां , दूसरा जयपुर जिले के चंदवाजी थाना क्षेत्र निवासी बजरी के पुत्र शिव प्रसाद एवं तीसरे की पहचान चंदवाजी गांव निवासी नाथूलाल के पुत्र मुकेश शर्मा के रूप में हुई. पूछताछ में बताया कि खगड़िया जिले के एक ठेकेदार ने मजदूरी का बकाया पैसे देने के लिए बुलाया था, लेकिन खगड़िया पहुंचने पर उसका मोबाइल बंद हो गया. इस दौरान अज्ञात लोगों ने ठेकेदार का आदमी होने की बात कह चार पहिया पर बैठाकर इधर-उधर भटकाते पहले मोबाइल समेत नकदी छिन लिया एवं बच्चा चोर का आरोप लगाकर पिटाई कर दी. भटकते हुए सीएचसी बेलदौर इलाज करवाने पहुंचे. स्थिति से अवगत होकर स्थानीय पुलिस तीनों मजदूर को थाने में ही सुरक्षित रख उनके परिजनों को मामले से अवगत कराते उन्हें मुक्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




