नगर सभापति ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार व सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 14 Apr 2026 9:42 PM

विज्ञापन

नगर सभापति ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार व सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन

विज्ञापन

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने योगेंद्र कला भवन के समीप सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. लगभग 24 लाख रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण हुए इन कार्यों के साथ ही क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता और सामुदायिक सुविधा मिलेगी. नगर सभापति ने बताया कि इस योजना के तहत 9 लाख 87 हजार 300 रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है. जबकि 14 लाख 64 हजार 900 रुपये की लागत से योगेंद्र कला भवन का जीर्णोद्धार एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य संपन्न किया गया. इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं का समाधान संभव हुआ है. बताया कि योगेंद्र कला भवन पूर्व में जर्जर अवस्था में था, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. सार्वजनिक शौचालय की सुविधा के अभाव में लोगों को विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं राहगीरों को काफी परेशानी होती थी. बताया कि इस योजना के तहत न केवल भवन को नया स्वरूप दिया गया है, बल्कि आसपास पेवर ब्लॉक लगाकर क्षेत्र को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाया गया है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार करना भी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सामाजिक संरचना को मजबूत करना नगर परिषद की जिम्मेदारी है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नगर परिषद आमलोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. मौके पर जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार, सीपीआई जिला सचिव पुनीत मुखिया, राज्य परिषद सदस्य प्रभाकर सिंह, राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रभाशंकर सिंह, ललन कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन