आंबेडकर ने जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने का लिया था संकल्प

Updated:
विज्ञापन

आंबेडकर ने जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने का लिया था संकल्प

विज्ञापन

खगड़िया. बलुआही स्थित राजद कार्यालय में मंगलवार को राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम राजद कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, वरिष्ठ नेता गजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रकाश राम, जिला महासचिव सह मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, रामनारायण राम, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, जिला सचिव सकलदीप यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रो संजय कुमार मांझी, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, मानसी प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण यादव, सदर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, गोगरी नगर अध्यक्ष शंभू यादव, मानसी नगर अध्यक्ष रविश यादव, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित कुमार आदि नेताओं ने पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया. राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने का संकल्प पैदा कर दिया. उन्होंने कॉलेजों की स्थापना की और दलित समुदाय को जाति एवं सामाजिक असमानता की बेड़ियों को तोड़ने के साधन के रूप में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन