जदयू परिवार ने मनायी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

Updated:
विज्ञापन

जदयू परिवार ने मनायी बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के रांको चन्द्र नगर स्थित जदयू कार्यालय में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है. जो हर नागरिक को सम्मान, स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है. कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हर वर्ग को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया. वे आधुनिक भारत के निर्माण में एक ऐसे मार्गदर्शक बने. जिन्होंने समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. मौके पर जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह, जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य सुबोध पटेल, दीपक सिन्हा, निलम वर्मा, सुबोध यादव, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, मनोज कुमार सिंह, अनिल जयसवाल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, कला संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, छात्र जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन