संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मनायी जयंती

Updated:
विज्ञापन

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मनायी जयंती

विज्ञापन

गोगरी. अनुमंडल के शिक्षण संस्थानों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. आर्यन पब्लिक स्कूल जमालपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती निदेशक राकेश कुमार शर्मा ने माल्यार्पण किया. वहीं इं अजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल जमालपुर में भी बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी. विद्यालय की एचएम नीतू सिंह ने कहा कि डॉ आंबेडकर विश्व में अद्वितीय थे. उन्होंने भारत से जाति पाती जैसे रूढ़िवादी विचारधारा को दूर करने का प्रयास किया. वहीं एमएसआर सैनिक स्कूल में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर शिक्षक अनिल कुमार, देव कुमार मुनि, ओम शंकर साह, भवेश कुमार, राजीव कुमार, अविनाश कुमार, इरफान सर, शिक्षिका अनिता कुमारी, करिश्मा कुमारी, निर्मला, कुल्लू, सजनी, काशी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन