सीएचसी का सिविल सर्जन से किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी का सिविल सर्जन से किया निरीक्षण

विज्ञापन

परबत्ता. सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता का निरीक्षण किया. निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने पटना अल्ट्रासाउंड सेंटर से की. जहां मौजूद मरीजों और कर्मियों से सीधे संवाद कर हकीकत जाना. इस दौरान उन्होंने सेवा व्यवस्था को बेहतर बनाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए. इसके बाद वे प्रिंस एक्स-रे जांच घर पहुंचे, जहां दस्तावेजों और रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन करते हुए कर्मचारियों से पूछताछ की और दिशा-निर्देश जारी किए. सिविल सर्जन ने दंत चिकित्सक, एएनसी कर्मी और नेत्र चिकित्सक की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जतायी. मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजीव कुमार और डॉ बिनय कुमार बिमल से मरीजों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली. साथ ही डाटा ऑपरेटर, नर्सों एवं अन्य कर्मियों से भी पूछताछ कर नियमित उपस्थिति और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने की हिदायत दी. सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पायी गयी तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन