अनिकेत को सौंपी गई जिला अंडर-16 टीम की कप्तानी

Updated:
विज्ञापन

टीम के कोच के रूप में करमवीर कुमार को नियुक्त किया गया है

विज्ञापन

खगड़िया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-16 वन डे ट्रॉफी के लिए खगड़िया जिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज अनिकेत कुमार को सौंपी गई है. चयनित टीम में अमन दिनेश कुमार, उत्पलकांत ठाकुर, युवराज रस्तोगी, आदित्य सिंह, मो. सारिक, प्रणव राज, सिद्धार्थ गोयंका, प्रियांशु कुमार, प्रभात कुमार, सुमित कुमार, अमन राजेश कुमार, अनुज कुमार, अजीत कुमार और मो. अबसार को शामिल किया गया है. टीम 17 अप्रैल को बेगूसराय के लिए रवाना होगी, जहां खगड़िया जिला अपना पहला मुकाबला सुपौल के खिलाफ बेगूसराय रिफाइनरी ग्राउंड में खेलेगी. चयनित खिलाड़ियों एवं कोच को जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है. अध्यक्ष सह परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, संरक्षक संजय खंडेलवाल तथा मुख्य संरक्षक प्रवीश यादव ने टीम के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है. सचिव देवराज कुमार ने बताया कि टीम का चयन चयन समिति के चेयरमैन सदानंद प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सदस्य करमवीर कुमार, रोहित सिन्हा और रजनीश कुमार शामिल थे. चयनकर्ता करमवीर कुमार ने बताया कि यह टीम शुरुआती दो मैचों के लिए घोषित की गई है. टीम के कोच के रूप में करमवीर कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी पिंकेश कुमार यादव और रजनीश कुमार को सौंपी गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन