गंगेश्वर धाम में गणेश मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन

भूमिपूजन कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया
परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर स्थित पावन गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में कर्नल सुभाष चौधरी द्वारा गणेश मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई. वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच कर्नल सुभाष चौधरी ने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक भी होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर निर्माण का संपूर्ण दायित्व वे स्वयं वहन करेंगे और इसे भव्य स्वरूप देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. वहीं सुभाष चौधरी के साथ उपस्थित सुबोध चौधरी, बिपिन चौधरी एवं राम कुमार चौधरी ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि गणेश मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार होगा और श्रद्धालुओं को एक सुसज्जित पूजा स्थल प्राप्त होगा. समारोह में मौजूद विजय चौधरी, हरेराम चौधरी, गौरी कुंवर, मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप चौधरी एवं रविन्द्र चौधरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य पूरे समाज को जोड़ने वाला है और इससे गांव की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी. भूमिपूजन कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया. मौके पर मंदिर समिति के सचिव विवेकानंद कुंवर, रमनी चौधरी, बिपिन सर, विजय कुंवर, प्रकाश मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




