होली में डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर रहेगा प्रतिबंध, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

अश्लील गानों से न केवल सामाजिक माहौल दूषित होता है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है,
खगड़िया. समाहरणालय के सभागार में गुरूवार को डीएम नवीन कुमार व एसपी राकेश कुमार ने होली पर्व को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया गया है. होली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा का सख्त ब्लूप्रिंट तैयार किया है. जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, नशा या अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी से लेकर पेट्रोलिंग तक बहुस्तरीय व्यवस्था की गयी है. डीएम ने कहा कि होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा.
अश्लील व फूहड़ गीतों पर रहेगी रोक
होली के दौरान अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर बजने वाले अश्लील व फूहड़ गीतों पर रोक रहेगा. होली पर्व के अवसर पर डीजे पर बजने वाले संगीत/लोक गीतों में अश्लील गीतों तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गीतों पर पूर्णतः रोक रहेगी. होलिका दहन के समय लोगों के द्वारा लोक संगीत (फगुआ) गाने-बजाने के क्रम में अश्लील शब्दों का प्रयोग किए जाने पर रोक रहेगा. शरारती तत्वों के द्वारा हुड़दंग किये जाने, आपत्तिजनक टीका-टिप्पणी किये जाने तथा होलिका दहन की राख एक दूसरे पर जानबूझ कर नहीं फेंके. पूर्व के विवाद को लेकर दूसरों के सामानों को होलिका में डाल दिया जाता है या फूस की झोपड़ियों/फसल/ जलावन आदि में आग लगाने के कारण विवाद उत्पन्न हो जाता है. अश्लील गानों से न केवल सामाजिक माहौल दूषित होता है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है, जो अक्सर छेड़खानी और विवाद का कारण बनता है. पुलिस अब ऐसे डीजे और साउंड सिस्टम मालिकों को चिह्नित कर रही है जो अश्लीलता परोसेंगे.डीजे, नशा और हुड़दंग पर सख्त रोक
प्रशासन ने साफ किया है कि होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा. होली के मद्देनजर जिले में कई स्थानों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. थानों में अतिरिक्त गश्ती दल बनाए जा रहे हैं.होली के दिन एक दूसरे पर कीचड़, गोबर या पेन्ट फेंकने तथा एक-दूसरे के कपड़े फाड़ से विवाद उत्पन्न होता है. इससे लोगों को परहेज करने जरूरत है. समुदाय विशेष के मुहल्लों तथा धार्मिक स्थलों के सामने होली का गीत नहीं बजाए. होली के अवसर पर महिलाओं के साथ अभद्रता एवं छीटाकशी करनेवाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई/अश्लील गायन/कीचड़/धूल/आदि से होली खेले जाने से तनावपूर्ण स्थिति होती है.
शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम
होली के दौरान आपको कहीं भी हिंसा, अशांति या अश्लीलता की शिकायत करनी हो, तो प्रशासन ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. होली पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06244-222384 जारी किया गया है. तीन मार्च को पूर्वाहन 6 बजे से लेकर स्थिति सामान्य होने की स्थिति तक कार्यरत रहेगा. उसी प्रकार अनुमंडल कार्यालय गोगरी में नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. जिसका दूरभाष नंबर 06245-231381 है. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार रहेंगे. जिसका मोबाइल नंबर 8210272423 है. इसके लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित सूचना रजिस्टर में अंकित करेंगे. गोगरी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में कर्मी की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी एवं गोगरी अपने स्तर से करेंगे. दोनों अनुमंडल के नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी का दायित्व होगा कि वे खैरियत प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा में प्रत्येक दिन भेजेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष में 2 पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, लाठी बल व एक सेक्शन दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो पुलिस अधीक्षक (रक्षित) पुलिस केन्द्र सुनिश्चित करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




