खाली पेट इन चीजों का सेवन बदल देगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर और दिनभर रहेंगे एक्टिव

Published by :Saurabh Poddar
Published at :16 Apr 2026 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
things to consume on empty stomach

सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए Ai image

Morning Tips: अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत सही आदतों के साथ करते हैं, तो इसका असर आपकी पूरी सेहत पर दिखता है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सुबह खाली पेट सेवन करके आप अपने डाइजेशन, एनर्जी और इम्युनिटी को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Morning Tips: सुबह के समय को हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जब आप रातभर सोते हैं और अगली सुबह जागते हैं, तो आपके शरीर को काफी ज्यादा एनर्जी और न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है. ऐसे में यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप अपने दिन की शुरुआत कम से कम सही डाइट के साथ करें. जब आप सुबह के समय सही डाइट लेते हैं, तो आपका शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है और साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचे रहने में भी मदद मिलती है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको हर सुबह खाली पेट खाना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन चीजों को खाना शुरू करते हैं तो आपका डाइजेशन बेहतर होता है और साथ ही आपका शरीर अंदर से मजबूत भी बनता है.

गुनगुने पानी के साथ शहद

आपको हर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर जरूर पीना चाहिए. इसका सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. जब आप हर सुबह इसका सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं. इसके अलावा यह सिंपल सा ड्रिंक आपके मेटाबोलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद करता है. अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो आपको हर सुबह इस ड्रिंक को जरूर पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने जिम जाने के बाद बॉडी में दिखने लगते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, जानेंगे तो आज ही ले लेंगे मेंबरशिप

हर सुबह खाएं भिगोए हुए बादाम

आपको हर सुबह खाली पेट 4 से 5 भिगोए हुए बादाम भी खाना चाहिए. इसका सेवन सिर्फ आपके शरीर के लिए नहीं बल्कि आपके दिमाग के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. बादाम में आपको भरपूर प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को ताकत देने का काम करते हैं. इसके अलावा यह आपकी मेमोरी को बेहतर बनाने और एनर्जी लेवल्स को बेहतर रखने में भी मदद करता है.

खाली पेट करें फलों का सेवन

आपको सुबह के समय खाली पेट कुछ ऐसे फलों का भी सेवन करना चाहिए, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाती हों. सुबह के समय अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो पपीते या फिर सेब जैसे फलों का सेवन करना चाहिए. पपीता आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है जबकि, सेब शरीर को जरूरी विटामिन्स और फाइबर प्रोवाइड करता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप सिर्फ 7 दिन बिना चीनी खाए रह सकते हैं? एक छोटा सा चैलेंज बदल सकता है आपकी ओवरऑल हेल्थ

मेथी दाने का पानी

आपको हर रात सोने से पहले एक चम्मच मेथी के दानों को एक ग्लास पानी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए और अगली सुबह इसके पानी को पी लेना चाहिए. अगर आपको डायबिटीज है या फिर आप पेट से जुड़ी दिक्कतों से जूझते हैं, तो आपको इस पानी का सेवन हर सुबह जरूरी खाली पेट करना चाहिए. यह सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं करता है, यह आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है.

खाली पेट पीएं नींबू पानी

आपको हर सुबह खली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीना भी शुरू कर देना चाहिए. यह एक हेल्दी आदत है, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और साथ ही इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है. अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो भी आपको हर सुबह इसका सेवन करना चाहिए. यह मैजिकल ड्रिंक आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: जिम छोड़ने के बाद शरीर में क्या-क्या बदलाव होने लगते हैं? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola