नाबालिग से शादी कराने के मामले में चार गिरफ्तार

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :15 Apr 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से शादी कराने के मामले में चार गिरफ्तार

नाबालिग से शादी कराने के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन

गोगरी. नाबालिग से शादी करने के मामले में गोगरी पुलिस ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा वार्ड नौ निवासी चार लोगों को गोगरी के एक मंदिर से गिरफ्तार किया है. मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा गांव के वार्ड नौ से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार महेशखूंट के सपहा निवासी दंपती ने बेटी की शादी परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी डुमरिया बुजुर्ग निवासी महानंद यादव के पुत्र सावन कुमार से तय किया था. दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए. इस दौरान जमालपुर के चूड़ी गली में पुराना शिवालय मंदिर में शादी के लिए लड़का और लड़की दोनों पक्ष लड़का और लड़की लेकर गए. इसकी सूचना पुलिस डायल 112 को लोगों ने दी. गोगरी थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में उपस्थित लोगों को पूछताछ की. लड़का पक्ष के लोग मौके पर पुलिस को देखकर फरार हो गया, जबकि लड़की पक्ष के चार लोग सुधा देवी, गौरी देवी, अमृता देवी और जामुनी देवी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला की उक्त नाबालिग लड़की के साथ शादी करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और करीब 10 वर्षों से इसका इलाज किया जा रहा है. इधर, गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन