चौथम व अलौली के बच्चे स्कूल में नामांकन के लिए पहुंचे डीईओ कार्यालय

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :15 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
चौथम व अलौली के बच्चे स्कूल में नामांकन के लिए पहुंचे डीईओ कार्यालय

चौथम व अलौली के बच्चे स्कूल में नामांकन के लिए पहुंचे डीईओ कार्यालय

विज्ञापन

खगड़िया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय प्रतिदिन दर्जनों छात्र-छात्राएं नामांकन की अनुमति के लिए पहुंच रहे हैं. बुधवार को चौथम, अलौली, सदर प्रखंड के दर्जनों छात्र छात्राएं विभिन्न कक्षा में नामांकन के लिए डीईओ से अनुमति लेने पहुंचे थे. चौथम प्रखंड के पठराहा गांव निवासी अनिल चौधरी की पुत्री शिवानी कुमारी, छात्रा स्मिता कुमारी, सुहानी कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनाली कुमारी, अंशु कुमारी, मोनिका कुमारी व रेखा कुमारी ने डीईओ को आवेदन देकर कहा कि मध्य विद्यालय पठराहा से अष्टम वर्ग से उत्तीर्ण हुआ हूं. जो नीरपुर पंचायत में स्कूल पड़ता है. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय निरपुर घर से पांच किलोमीटर दूर है. स्कूल जाने का रास्ता सुनसान है. स्कूल आने जाने में भय का माहौल बना रहता है, जबकि ब्रहमा उच्च विद्यालय चौथम की दूरी घर से एक किलोमीटर पर है. इस स्कूल में पठन-पाठन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है. छात्राओं ने कहा कि ब्रहमा उच्च विद्यालय में नामांकन की अनुमति दी जाय. ताकि सुरक्षित पठन-पाठन कर सकें. इधर, अलौली प्रखंड के रौन पंचायत के दर्जनों छात्र छात्राओं ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर घर से नजदीक के स्कूल में नामांकन कराने की मांग की है. रौन निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र आजकल नयन सहित एक दर्जन छात्रों ने डीईओ को बताया कि मध्य विद्यालय रौन का छात्र हूं. कहा कि राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में नामांकन कराना चाहता हूं, जिसके लिए अनुमति दी जाए. उन्होंने कहा कि स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण परेशानी होती है. नजदीक विद्यालय राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में नामांकन की आवश्यकता है. इधर, डीईओ अमरेन्द्र कुमार गौंड से सभी की शिकायत सुने और नामांकन कराने का आश्वान दिया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन