केंद्र और चुनाव आयोग को ममता बनर्जी की ललकार – दम है तो रोज चेक करो मेरी कार

Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee Car Search West Bengal Election 2026

Mamata Banerjee Car Search: इस्लामपुर में ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा उनकी कार रोकने और तलाशी लेने की कोशिश पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने वित्त मंत्री पर कार्ड बांटने और भाजपा पर चुनाव में पैसा लाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Car Search: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के हाई-वोल्टेज प्रचार के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है. बुधवार को उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जब वह कोलकाता एयरपोर्ट जा रहीं थीं, तब केंद्रीय बलों ने उनकी कार की तलाशी लेने की कोशिश की. सीएम ने इस घटना को अपनी गरिमा और संवैधानिक पद पर हमला बताया. उन्होंने चुनाव आयोग को खुली चुनौती दी. कहा- अगर आपमें हिम्मत है, तो आप हर दिन मेरी कार की जांच करें, मुझे कोई डर नहीं है.

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी के बाद अब सीएम के काफिले पर नजर

इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसियां और चुनाव आयोग के निर्देश पर केवल टीएमसी नेताओं की गाड़ियों की ‘सघन तलाशी’ ली जा रही है. पार्टी ने विशेष रूप से अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी के वाहन की जांच का मुद्दा उठाया था. पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा था कि यह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की साजिश है.

पैसे बांट रहे केंद्रीय मंत्री, आयोग क्यों है खामोश : ममता बनर्जी

इस्लामपुर की रैली में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संसाधनों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया. ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के मंत्री बंगाल चुनाव में पैसे ला रहे हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री यहां कार्ड बांट रही हैं. क्या भाजपा बंगाल चुनाव जीतने के लिए पूरी केंद्र सरकार को बंगाल उठा लायी है? ममता दी ने कहा कि उन्हें बखूबी पता है कि बंगाल में केंद्रीय ताकतें क्या कर रही हैं. चुनाव आयोग को इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन वह मौन है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बोलीं – बंगाल की जनता देगी जवाब

ममता बनर्जी ने समर्थकों से कहा कि भाजपा डरा-धमकाकर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन बंगाल की जनता इस ‘अपमान’ का बदला वोट की चोट से देगी. राज्य की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान है. नतीजे 4 मई को आयेंगे.

इसे भी पढ़ें

BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा

बंगाल चुनाव में 2407 कंपनी केंद्रीय बलों का महा-चक्रव्यूह, मुर्शिदाबाद और नंदीग्राम ‘सुपर सेंसिटिव’ जोन

बंगाल में पूर्वी पाकिस्तान जैसा माहौल, नववर्ष जुलूस पर रोक से भड़का बांग्ला पोक्खो

पोइला बोइसाख पर ममता बनर्जी की अपील- ‘दिल्ली के जमींदारों’ को दें मुंहतोड़ जवाब, वोट की चोट से भाजपा को हरायें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola