भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के उमानाथ मंदिर कुढा घाट में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बुधवार को कलश सह शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा को लेकर बुधवार सुबह से कथा स्थल से गंगा घाट अगुवानी के लिए प्रस्थान किए. इस दौरान सैकड़ों कुंवारी कन्या, महिला, पुरुष श्रद्धालु गाड़ी से अगुवानी गंगा घाट पहुंचे. विधि पूर्वक कलश में जल भरकर कथा स्थल की ओर प्रस्थान किए. वहीं कलश सह शोभा यात्रा अगुवानी गंगा घाट से पैदल चलते हुए परबत्ता बाजार,बैसा, मड़ैया होते हुए कथा स्थल पहुंचे. कथा स्थल पहुंचकर विधि पूर्वक कलश स्थापना किया गया. इससे पहले कलश सह शोभा यात्रा के दौरान डीजे बाजा के साथ कलश यात्री झूमते नाचते नजर आए. इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया. वहीं कथा वाचक श्रीधाम वृन्दावन से पधारे हुए संत देव दूवे द्वारा अपराहन तीन बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया. श्रीमद्भागवत कथा 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अपराह्न तीन बजे से संध्या छः बजे तक आयोजित की जा रही है. मौके पर उमानाथ मंदिर मड़ैया के कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल, संजय भगत,बमबम दास, मंटू शर्मा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डा रामनिवास शर्मा,सूजीत कुमार,कौशल भगत आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन