गांगा में स्नान करने के दौरान किशोर लापता

Updated:
विज्ञापन

गांगा में स्नान करने के दौरान किशोर लापता

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गंगा में स्नान करने के दौरान किशोर लापता हो गया. घटना बुधवार दोपहर की है. एसडीआरएफ की टीम द्वारा लापता किशोर की खोजा की जा रही है. बताया कि थाना क्षेत्र के भदलय गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान नालंदा जिला के शिलांव मुसहरी निवासी बंजारा टकला का 11 वर्षीय पुत्र फिरोज कुमार लापता हो गया. गंगा स्नान करने गंगा घाट पर गया था. स्नान के दौरान पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया. इसके कारण फिरोज लापता हो गया. ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन किया की, लेकिन नहीं मिला. सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार निराला ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में लापता किशोर की खोजबीन की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन