14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत, सफलता के लिए प्रचार वाहन को किया गया रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार के लिए जिले के सभी बैंकों द्वारा प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया.
खगड़िया. आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिसर से वाहनों (प्रचार रथ) को रवाना किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार के लिए जिले के सभी बैंकों द्वारा प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया. प्रचार वाहन को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन, प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार, विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय प्रभाकर झा, अधिवक्ता संघ के सचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, लोक अभियोजक भोला प्रसाद सिंह, बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य कुमार सिंह, अनुमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट गेशु, मुंसिफ सुशील कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार पांडेय, कमलेश कुमार, शशांक कुमार तथा न्यायिक पदाधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं अन्य बैंक के जिला समन्वयक/मुख्य प्रबंधक, अधिवक्ता, सिविल कोर्ट के नाजिर सुनील कुमार एवं कोर्ट स्टाफ आदि मौजूद थे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने जिले के लोगों से अपील किया कि वे आपसी मतभेद और वैमनस्य भुला कर अपने विवादों का प्रेम और सौहार्द से आगामी लोक अदालत में सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा कराएं. साथ ही अपने कीमती समय और पैसे बचाएं तथा मौके पर तुरंत वाद का निपटारा कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




