गढ़वा में प्रेमी के इनकार के बाद थाना प्रभारी की पहल रंग लाई, मंदिर में हुई शादी

Published by :Sweta Vaidya
Published at :17 Apr 2026 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
garhwa news marriage

मंदिर मे प्रेमी युगल की शादी कराई गयी

Garhwa News: गढ़वा में पुलिस की पहल से एक टूटता रिश्ता जुड़ गया. प्रेमी के इनकार के बाद थाने पहुंची युवती की शिकायत पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ. फिर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. 

विज्ञापन

खरौंधी से अभिमन्यु कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव में एक प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ है. पुलिस की सकारात्मक पहल से एक प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गया. मामला तब सुलझा जब थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से शादी के लिए तैयार किया. 

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, हुसरू गांव की 19 वर्षीय अनिता कुमारी का सुंडी पासवान निवासी सत्येंद्र उरांव (पिता- ईश्वर दयाल उरांव) के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध था. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन हाल ही में सत्येंद्र ने विवाह करने से इनकार कर दिया. इससे परेशान होकर अनिता अपनी दादी पान कुंवर देवी के साथ न्याय की गुहार लगाने खरौंधी थाना पहुंची और लिखित आवेदन दिया. 

थाना प्रभारी की पहल से सुलझा मामला 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने सत्येंद्र और उसके परिजनों को थाने बुलाया. काफी देर तक चली बातचीत और पुलिस के समझाने के बाद दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए. आपसी सहमति बनने के बाद गुरुवार को ही विवाह का निर्णय लिया गया. 

शीतला देवी मंदिर में विवाह समारोह आयोजित 

थाना प्रशासन की देखरेख में खरौंधी स्थित शीतला देवी मंदिर में विवाह समारोह आयोजित किया गया. यहां अनिता और सत्येंद्र ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की. इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ-साथ मंदिर कमेटी के लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे. 

स्थानीय लोगों ने की पुलिस की सराहना 

पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से एक विवाद सुलझ गया और दो परिवारों के बीच कटुता खत्म हो गई. विवाह के मौके पर मुख्य रूप से सुंडी के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पान कुंवर, ईश्वर दयाल उरांव, राम मूरत उरांव, सुरेश उरांव, विनोद उरांव, उमेश उरांव और अन्य लोग मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola