सब्जी मंडी को बाजार समिति में स्थानांतरित को ले डीएम से मुलाकात
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :16 Apr 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

नदी किनारे श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव तत्काल रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
– नदी किनारे श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव तत्काल रोक लगाने की मांग
खगड़िया. सब्जी मंडी को बाजार समिति में स्थानांतरित कर शहर के बायपास सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने, नदी किनारे श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव तत्काल रोक लगाने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार से कार्यालय कक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया. शहर की जन समस्याओं को रखा. समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष श्री भगत ने महत्वपूर्ण समस्याओं एवं विकासात्मक प्रस्तावों को जिलाधिकारी के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के वर्तमान सब्जी मंडी को समीप स्थित सरकारी भूमि अथवा बाजार समिति परिसर में स्थानांतरित किया जाय. ताकि बायपास रोड पर लगने वाली जाम की समस्या से आमजन को स्थायी राहत मिल सके. प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद क्षेत्र के नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव को गंभीर मुद्दा बताते हुए उसे तत्काल रोकने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है.बूढ़ी गंडक पुल से बायपास तक सड़क के किनारे मरीन ड्राइव हो विकसित
बलुआही स्थित बूढ़ी गंडक पुल से बायपास तक सड़क के किनारे मरीन ड्राइव विकसित करने का प्रस्ताव रखा, जो शहर के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास तथा यातायात सुगमता के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. जिलाध्यक्ष ने बायपास रोड के सुदृढ़ीकरण, हाल ही में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अलौली प्रखंड क्षेत्र के मोहरा घाट पर अविलंब सरकारी पीपा पुल निर्माण कराया जाय. श्री भगत ने कहा कि खगड़िया को विकसित जिला बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए जनहित से जुड़े अधिकाधिक विकासात्मक प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा गया. उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे. जिलाधिकारी नवीन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर समुचित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. मौके पर जिला महामंत्री डॉ इंदु भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री नंदू साह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद साह, जिला मंत्री धर्मवीर जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रताप रवि आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




