महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने समस्याओं से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने समस्याओं से कराया अवगत

समय पर मानदेय भुगतान करने की मांग की गई

विज्ञापन

खगड़िया. गुरुवार को पौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज पौरा के वार्ड संख्या तीन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय प्रयागी के प्रांगण में की गई. जिसमें महिमा ग्राम संगठन के सीएम कंचन कुमारी, सीसी नीलम कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान सभी जीविका दीदी द्वारा बारी बारी से सभी बिंदुओं को रखते हुए समाधान की मांग की गई. जिसमें जीविका भवन, पंचायत सरकार भवन, जीविका बैंक,स्वास्थ्य केंद्र, विवाह भवन, जीविका दीदी द्वारा मांग की गई. पंचायत में स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मी के मानदेय में वृद्धि की मांग की गई. समय पर मानदेय भुगतान करने की मांग की गई. जीविका कैडर भी अपने मानदेय में वृद्धि की मांग रखी. इस कार्यक्रम में उपस्थित नीलम कुमारी सीसी, कंचन कुमारी सीएफ, संजुला देवी सचिव सीएलएफ, अजय कुमार (बीके) सभी जीविका केडर, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजीव कुमार भारती, जीविका दीदी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन