सोलर लाइट लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग चोटिल
प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में सोलर लाइट लगाने को लेकर विवाद हो गया.
परबत्ता. प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या तीन में सोलर लाइट लगाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान स्थानीय वार्ड सदस्य सुभाष शर्मा एवं पंचायत के मुखिया के परिजनों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई. जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए. जानकारी के अनुसार, सोलर लाइट लगाने के लिए स्थान चयन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक शुरू हुई. जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गयी. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इधर, दोनों पक्ष अपने-अपने दावे के साथ थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी. पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सोलर लाइट का स्थान इस तरह चुना गया था, ताकि सभी लोगों को समान रूप से रोशनी का लाभ मिल सके. लेकिन संबंधित वार्ड सदस्य और उनके परिजनों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गयी है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










