रोजेदारों ने एकता व भाइचारे का दिया संदेश
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मी साबिर अली और अख्तर के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
अनुमंडलीय अस्पताल में इफ्तार पार्टी का आयोजन
गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मी साबिर अली और अख्तर के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, कर्मचारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. इफ्तार पार्टी में रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गयी. अजान होते ही रोजेदारों ने दुआ के साथ रोजा खोला और देश की तरक्की, समाज में अमन-चैन और सभी लोगों की खुशहाली की दुआ की. मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश सहित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता और भाइचारे को मजबूत करते हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि अस्पताल केवल इलाज का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का माध्यम भी है. इफ्तार कार्यक्रम में महिला और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










