डीएम ने बांधों के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने बांधों के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

डीएम ने बांधों के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग बांधों के चल रहे मरम्मत कार्य का शुक्रवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने निरीक्षण किया. डीएम ने नयागांव गोढ़ियासी रिंग बांध का निरीक्षण किया. वहां पर चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर अधिकारियों से बात की. इसके अलावा उन्होंने कोरचक्का स्लुइस गेट का निरीक्षण किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. उन्होंने डीएम को स्थानीय भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया. डीएम ने बताया कि आने वाले 15 दिनों के भीतर तटबंध के सुरक्षात्मक कार्यों को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा. संभावित बाढ़ के मद्देनजर किसी प्रकार की हानि नहीं हो इसके लिए सभी कर्मियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है. बाढ़ से पूर्व सभी तरह के तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन