बिहार में अब डर और भय नहीं, हो रहे विकास के काम : सीएम
Updated at : 13 Mar 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पांचवें चरण में 85 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली की जायेगी.
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा : मुख्यमंत्री ने 304 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन
राज किशोर सिंह/
खगड़िया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पांचवें चरण में 85 हजार नए पदों पर शिक्षकों की बहाली की जायेगी. मुख्यमंत्री ने जनसंवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले क्या स्थिति थी, पहले की सरकार में लोग डर के कारण घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में विवाद होते रहता था, हिंदू-मुस्लिम करता था, पढ़ाई और इलाज नहीं होता था, सड़कें कम थी, बिजली नहीं था, जब से सरकारी आयी है, लोगों की हित में सारा काम हो रहा है, बिहार में विकास का काम किया गया. भाईचारा का माहौल है, 2006 से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी. बड़े पैमाने में कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा रही है. अब कोई झगड़ा-झंझट नहीं है, पहले हिन्दू मंदिर में शाम के समय लोग इधर-उधर करता था. वर्ष 2016 में 60 प्रतिशत मंदिर की घेराबंदी की जा रही है. अब किसी तरह चोरी की घटनाएं नहीं होती है. सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया. बड़ी संख्या में स्कूल खोले, नियोजित शिक्षकों की बहाली, लड़के-लड़कियों की पोशाक राशि, साइकिल योजना चलाई, 2006 में 3 लाख 68 हजार नियोजित शिक्षक बने थे. वर्ष 2013 में बीपीएससी द्वारा दो लाख 58 हजार शिक्षकों की बहाली की गयी. बीपीएससी द्वारा शिक्षक बनने की पांच मौका तय किया गया था. जिसमें बीपीएससी की चार परीक्षाएं हो चुकी है. बीपीएससी द्वारा दो लाख 66 हजार पास हुए. बीपीएससी द्वारा 85 हजार नये पदों शिक्षकों की बहाली शुरू की जायेगी.284 योजनाओं का उद्घाटन व 35 योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 304 करोड़ रुपये की लागत से 319 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन व शिलान्यास किया. इनमें 261 करोड़ रुपये की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन तथा 43 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण सह खगड़िया जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जदयू नेता राजकुमार फोगला, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद थे.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह औसतन 11 हजार 600 मरीज कराते हैं इलाज
सीएम ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी, उनलोगों की समय में, पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन एक या दो मरीज इलाज कराने जाता था. अब स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया गया है. वर्ष 2006 से मुफ्त दवा व इलाज की व्यवस्था की गयी. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिमाह औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं. मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी किया जायेगा. इसके अलावे उन्होंने कहा कि पुल पुलिया व सड़क काम किया गया. वर्ष 2016 में छह घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य को पूरा कर लिया गया. राज्य बड़े पैमाने पर पुल-पुलिया,बाइपास सड़क,आरओबी का निर्माण किया गया. गांव से पटना आने में कम समय में पहुंच रहे हैं. वर्ष 2008 से कृषि रोडमैप बनाकर काम किया जा रहा है.सीएम ने अधिकारियों से ली प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की जानकारी
अमित कुमार/
खगड़िया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समृद्धि यात्रा के दौरान शहर के बाइपास स्थित अरुण मध्य विद्यालय के समीप नगर सुरक्षा बांध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण, कालीकरण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नगर सुरक्षा बांध की प्रगति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी अधिकारियों से जानकारी ली. इन योजनाओं में राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड के समीप रेलवे क्रॉसिंग पथ का निर्माण कार्य, अलौली प्रखंड में बागमती नदी पर गढ़ घाट के नजदीक उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण, महेशखूंट-गोगरी-परबत्ता-सुल्तानगंज घाट पथ में भगवान हाई स्कूल, गोगरी जमालपुर से जीएन बांध होते हुए फतेहपुर तक बाईपास का निर्माण कार्य, गांधी इंटर हाई स्कूल बेलदौर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण कार्य, नगर सुरक्षा बांध के अंतर्गत तीन एंटी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण कार्य व प्रखंड के रहीमपुर से नगर बाइपास पथ तक बूढ़ी गंडक नदी पर पहुंच पथ सहित उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य का जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम तय समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं. सभी विकास कार्यों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा. पथों एवं पुलों के बन जाने से यातायात सुगम हो जायेगा तथा समय व ईंधन की भी बचत होगी.1245 परिवारों को दूसरी किस्त के चार करोड़ 98 लाख रुपये का सौंपा चेक
संसारपुर मैदान में जन संवाद स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया. अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत 1 हजार 245 परिवारों को दूसरी किस्त के रूप में चार करोड़ 98 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, अभियान बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल की चाभी, श्रम संसाधन व प्रवासी श्रमिक कल्याण का सांकेतिक चेक, कस्टम हायरिंग सेंटर की चाभी आदि लाभुकों को प्रदान किया. वहीं जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आपके द्वारा कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं. इसके लिए महिलाएं आपके आभारी हैं. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गयी है. इससे हम सभी को काफी फायदा हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




