ePaper

दिघौन में प्लस टू विद्यालय का भवन निर्माण कार्य जारी, अभिभावकों में खुशी

Updated at : 31 Dec 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
दिघौन में प्लस टू विद्यालय का भवन निर्माण कार्य जारी, अभिभावकों में खुशी

अब भवन निर्माण हो जाएगा तो गांव में ही 12वीं की पढ़ाई करेंगे

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दिघौन गांव में प्लस टू विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किए जाने से पोषक क्षेत्र के छात्र छात्राएं एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है. विदित हो कि उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय दिघौन में भवन का अभाव रहने के कारण 12वीं के छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में काफी असुविधा हो रही थी. इसको लेकर अभिभावकों द्वारा इसकी मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया था. वही ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते जिला प्रशासन के पहल पर जमीन चिह्नित कर उक्त विद्यालय के भवन निर्माण को मंजूरी मिलते ही सरोज कंट्रक्शन मुजफ्फरपुर द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन कार्य स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगाए जाने से लोगों के बीच इसकी गुणवत्ता पूर्ण कार्य को लेकर चर्चाएं गरम है. वहीं कार्य एजेंसी के द्वारा घटिया ईंट का प्रयोग की जा रही है. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों के देखरेख में काम हो रही है, हम लोगों के बच्चों को 12वीं का पढ़ाई करने के लिए भटकना पड़ता था, अब भवन निर्माण हो जाएगा तो गांव में ही 12वीं की पढ़ाई करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन