‘पटना में लड़कियां परोसी जा रही हैं, बेटियों की लग रही बोली’, पप्पू यादव के सनसनीखेज दावों से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस के दौरान पप्पू यादव

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बयान से बिहार में नया विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने पटना में लड़कियों के शोषण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पप्पू यादव ने एक बार फिर अपने बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. पूर्णिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि पटना के कुछ गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों का शोषण किया जा रहा है और उन्हें अधिकारियों तक ‘परोसा’ जाता है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो क्लिप दिखाकर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने मोबाइल पर कुछ वीडियो क्लिप दिखाते हुए कहा कि यह कोई एक घटना नहीं, बल्कि कई मामलों का हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कथित स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे कई खुलासे सामने आए हैं, जहां नेताओं और अधिकारियों की संलिप्तता दिखती है. उनके मुताबिक यह पूरा नेटवर्क ‘शोषण की व्यवस्था’ बन चुका है.

पप्पू यादव बोले- बेटियों की बोली लग रही है

पप्पू यादव ने कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि कुछ जगहों पर ‘बेटियों की बोली तक लगाई जा रही है.’ उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाओं पर महिला आयोग और जिम्मेदार संस्थाएं क्यों खामोश हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह केवल शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बना रहे.

महिला आयोग से टकराव, नोटिस पर भी विवाद

हाल ही में दिए गए एक अन्य बयान को लेकर महिला आयोग पहले ही पप्पू यादव से स्पष्टीकरण मांग चुका है. लेकिन, आरोप है कि उन्होंने आयोग के नोटिस को नजरअंदाज करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी. इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है और मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

30 अप्रैल को पेश होने का निर्देश

महिला आयोग ने इस पूरे मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए पप्पू यादव को 30 अप्रैल को साक्ष्यों के साथ पेश होने का निर्देश दिया है. आयोग का कहना है कि इस तरह के बयानों से न सिर्फ संस्थाओं की छवि प्रभावित होती है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी जाता है.

Also Read: बिहार में आग उगल रहा आसमान, 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन